देश - विदेश
रतन टाटा को अमित शाह, मुकेश अंबानी ने दी श्रद्धांजलि, थोड़ी देर में होगा अंतिम संस्कार

नई दिल्ली। दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर पूरी दुनिया की हस्तियों ने शोक जाहिर किया है। महाराष्ट्र-झारखंड जैसे राज्यों में एक दिन का राजकीय शोक रखा गया। पीएम मोदी ने भी उनके निधन पर दुख जाहिर किया। रतन टाटा का पार्थिव शरीर सुबह 10 बजे से दर्शन के लिए NCPA में रखा गया। टाटा को याद कर बड़ी हस्तियां भावुक हो रही हैं। शाम चार बजे वर्ली श्मसान घाट में उनका अंतिम संस्कार शुरू होगा।