छत्तीसगढ़जिले

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के दौरे पर पहुंचे अमित जोगी, धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया, अधिकारियों से व्यवस्था के बारे में ली जानकारी

बीपत सारथी@गौरैला पेंड्रा मरवाही। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। साथ ही धान खरीदी केंद्रों में मौजूद किसानों के साथ बातचीत किया और मंडी प्रबंधक,नोडल अधिकारी से व्यवस्थाओं के बारे में जाना।

अमित जोगी ने कहा कि भारत सरकार ने जो निर्णय लिया है कि किसानों का धान जब खरीदा जाता है तब उसमें मौसचूर कंटेंट सूखती कितना है उसको नापा जाए और उतना ही सूखती किसानों के धान से काट दिया जाए। लेकिन अब अधिकांश धान खरीदी केंद्रों में नए मापक यंत्र का उपयोग नहीं किया जा रहा है, सेंसर से नापेंगे तो 15 परसेंट और मीटर से नापेंगे तो 10 परसेंट सूखती आता है।

ऐसे में सरकार को एक ही पद्धति से किसानों के धान की सूखती नापा जाए यह प्रदेश सरकार सुनिश्चित करना होगा। वहीं धान खरीदी को लेकर प्रदेश सरकार को अभी से सचेत होने की बात कहा है ताकि अभी पर्याप्त मात्रा में धान खरीदी केंद्रों में धान का आवक नहीं है क्योंकि अभी ज्यादातर किसान धान कटाई का काम ही शुरू कर पाए हैं,इसलिए आने वाले समय में धान खरीदी केंद्रों में जब एकाएक धान की आवक बढ़ेगी और किसानों की भीड़ भाड़ होने के कारण बारदाने की कमी,धान की सूखती सहित कई तरह की अव्यवस्था उत्पन्न होगी जिसके लिए प्रदेश सरकार को अभी से व्यवस्था बना लेनी चाहिए ताकि किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार से कोई भी दिक्कत या समस्या का सामना करना न पड़े।

Related Articles

Back to top button