सरगुजा-अंबिकापुर

Ambikapur: चयनित अभ्यर्थियों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी!…पढ़िए क्या है पूरा माजरा

शिव शंकर साहनी@अंबिकापुर। (Ambikapur) https://khabar36.comबीते वर्ष 9 मार्च 2019 को शासन ने 14580 शिक्षकों की भर्ती निकाली थी। जिसकी परीक्षा हुई रिजल्ट आया, वेरिफिकेशन कराया गया एवं पात्र अपात्र की सूची भी जारी की गई।

(Ambikapur) लेकिन उसके बाद भर्ती को कोरोना का बहाना बनाकर ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। जब चयनित अभ्यार्थियों ने आंदोलन किया और सड़कों पर उतरे तो इस भर्ती प्रक्रिया में तेजी आई।

(Ambikapur) शासन द्वारा जल्द से जल्द क्रिया विधि को पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया। तो चयनित अभ्यर्थियों ने अपने आंदोलन को बंद कर दिया। परंतु विगत परीक्षण में त्रुटियों का हवाला देते हुए शासन ने पुराने की हुई सभी प्रक्रियाओं को रद्द कर दिया। फिर से एक नई चयन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी।  जिससे अभ्यार्थी स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

इस प्रक्रिया का विरोध करते हुए चयनित अभ्यर्थियों ने रायपुर में  टीएस सिंह देव, ताम्रध्वज साहू, आशीष छाबड़ा,  विकास उपाध्याय, एवं अन्य नेता गणों से मुलाकात की। अपनी व्यथा बताई। साथ ही साथ राज्यपाल को भी ज्ञापन सौंपा गया। अपनी परेशानियों से अवगत कराया गया।

 इसी क्रम में सरगुजा शाखा ने भी मुख्यमंत्री  के नाम से कलेक्टर सरगुजा एवं संयुक्त संचालक सरगुजा संभाग को ज्ञापन दिया। इस नई प्राविधिक चयन सूची को रद्द करने की मांग की। इसके स्थान पर पुरानी सूची के आधार पर भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की सिफारिश की है।

 इस अवसर पर सरगुजा शाखा में आशीष सिंह विक्की कनौजिया आकाश श्रीवास्तव गोविंद राम इत्यादि उपस्थित थे। इन्होंने जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण करने की मांग की है। उचित तरीके से मांग की है। साथ ही चयनित बीएड डीएड संघ ने यह चेतावनी भी दी है कि यदि हमारी भर्ती को सही तरीके से पूर्ण नहीं किया जाता है तो भविष्य में वे उग्र आंदोलन करेंगे एवं भर्ती के पूर्ण होते तक आमरण अनशन पर बैठेंगे।

Related Articles

Back to top button