Ambikapur: महिला डॉक्टर ने उठाया खौफनाक कदम, जब परिजनों ने कमरे के अंदर देखा तो उड़े होश

शिव शंकर साहनी@ अंबिकापुर. (Ambikapur)नमनाकला मे एक महिला ड़ॉक्टर ने अपने घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
महिला ड़ॉक्टर के आत्महत्या करने का कारणों का पता नही चल सका। वही पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं।
(Ambikapur)शहर के नमनाकला में निवासरत डॉ. खुशबू सिंह ने अपने घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
गौरतलब हैं कि मृतिका डॉ, खुशबू सिंह बलरामपुर जिले के ग्राम बरियों अस्पताल में पदस्थ थी।
साथ ही अंबिकापुर के नमनाकला में अपने मायके में 5 साल के बच्चे और अपने परिजनों के साथ रहती थी।
(Ambikapur)8 अगस्त की रात खुशबू सिंह खाना खाने के बाद अपने बेटे के साथ कमरे में सोने चली गई थी।
इसी बीच उसने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
रात करीब 2 बजे जब बेटे की नींद खुली वह दौडते हुए अपने नानी के पास गया और नानी सहित अन्य परिजनो को इस बात की जानकारी दी।
जब परिजन कमरे में पहुचें तो अंदर नजारा देखकर उनके होश उड़ गए।
डॉ. खुशबू सिंह पंखे में दुपट्टे से लटकी हुई थी।
परिजन खुशबू सिंह को तत्काल फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज अस्पातल लेकर आए।
यहां जांच उपरांत डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Ambikapur news: क्या इन्हें नहीं है कोरोना का भय, जरा आप भी देखिए नियम, कानून की धज्जियां उड़ाता ये वीडियो
फिलहाल महिला डॉक्टर ने आत्महत्या क्यों किया इसका कारण अज्ञात हैं।
साथ ही पुलिस को डॉक्टर के कमरे से सुसाइड नॉट जैसा कुछ बरामद नही हुआ हैं
। वही पुलिस मामले की विवेचना कर जांच में जुट गई हैं।