Chhattisgarh

अंबिकापुर में मंजूषा भगत ने ली मेयर पद की शपथ; सीएम साय हुए शामिल, देखे शपथ ग्रहण समारोह LIVE…

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले की नव निर्वाचित महापौर मंजूषा भगत ने मेयर पद की शपथ ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कांग्रेस के पार्षदों ने इस समारोह का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। कांग्रेस पार्षदों की शपथ ग्रहण को लेकर नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने सरगुजा कलेक्टर से चर्चा की है। इसके अनुसार, कांग्रेस के पार्षद 3 मार्च सोमवार को कलेक्टर कक्ष में शपथ लेंगे।

निगम की पहली महिला महापौर बनीं मंजूषा भगत

अंबिकापुर नगर निगम का गठन 2004 में हुआ था, और मंजूषा भगत इस निगम की पहली महिला महापौर बनी हैं। इससे पहले, 2004 से 2014 तक भाजपा के प्रबोध मिंज और 2014 से 2024 तक कांग्रेस के डॉ. अजय तिर्की महापौर रहे। इस बार भाजपा ने निगम सरकार पर फिर से कब्जा किया है। भाजपा ने 48 में से 31 वार्डों में जीत हासिल की है। इसके अलावा, एक वार्ड में भाजपा से बगावत कर चुनाव लड़ने वाले शैलेश सिंह की भी जीत हुई है।

देखे शपथ ग्रहण समारोह

Related Articles

Back to top button