StateNews

वक्फ कानून के खिलाफ ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का अभियान शुरू

नई दिल्ली। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने शुक्रवार से देशभर में ‘वक्फ बचाव अभियान’ शुरू किया है। यह अभियान 7 जुलाई तक चलेगा यानी कुल 87 दिन। इसका मकसद नए वक्फ कानून का शांतिपूर्ण विरोध करना है। इस दौरान 1 करोड़ लोगों से हस्ताक्षर जुटाकर उन्हें प्रधानमंत्री मोदी को सौंपा जाएगा।

AIMPLB का कहना है कि नया वक्फ कानून वक्फ संपत्तियों की स्वायत्तता और धार्मिक स्वतंत्रता को नुकसान पहुंचाता है। यह संविधान और शरीयत के खिलाफ है। इसलिए यह अभियान ‘वक्फ बचाओ, संविधान बचाओ’ के नाम से चलाया जा रहा है।

इस तरह चलेगा अभियान

  • 22 अप्रैल: दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में बड़ा आयोजन
  • 30 अप्रैल: पूरे देश में 30 मिनट के लिए ‘ब्लैकआउट’ यानी लाइट बंद कर विरोध
  • 7 मई: दिल्ली के रामलीला मैदान में दूसरा बड़ा कार्यक्रम
  • हर शुक्रवार: नमाज के बाद मानव श्रृंखला (ह्यूमन चेन) बनाकर विरोध
  • प्रेस कॉन्फ्रेंस: दिल्ली, मुंबई, लखनऊ जैसे 50 शहरों में जानकारी दी जाएगी

इस लिए हो रहा विरोध

AIMPLB को डर है कि नया कानून सरकार को वक्फ संपत्तियों पर कब्जा करने का अधिकार देगा बोर्ड को आपत्ति है कि अब वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य भी जोड़े जा सकते हैं। जिला कलेक्टर को संपत्तियों का मूल्य तय करने का अधिकार मिलना भी विरोध का कारण है।

Related Articles

Back to top button