छत्तीसगढ़राजनांदगांव

अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का हुआ समापन

नितिन खोब्रागढ़े@राजनांदगांव। महंत राजा सर्वेश्वर दास की स्मृति में 80 वी अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का समापन राजनंदगाव शहर के गौरव पथ किनारे बनाए गए राज्य के पहले अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में हुआ।अतिथि के रूप मे छत्तीसगढ़ शासन के खेल मंत्री तंकराम वर्मा, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, समाज सेवी बलदेव सिंह भाटिया, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में शहर की खेलप्रेमी जनता उपस्थित थी।

गौरतलब है कि देश में हॉकी की नर्सरी के नाम से विख्यात राजनांदगांव में 29 जनवरी सोमवार से शुरू हुई अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का समापन 7 फरवरी बुधवार को हुआ। प्रतियोगिता का मुकाबला एयर फोर्स नई दिल्ली ने पेट्रोलियम प्रमोशन बोर्ड नई दिल्ली को 5-1 से शिकस्त देकर खिताब पर कब्जा जमाया। इधर खेलमंत्री ने खिलाड़ी और खेलप्रेमी जनता की मांग पर स्टोट्रफ बदलने और फ्लडलाइट लगाने की घोषणा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के समापन पर की ताकि बाहर से आने वाले खिलाड़ियों को सुविधा मिल सके।

मालूम हो कि अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी हॉकी के जादूगर के नाम से प्रसिद्ध मेजर ध्यानचंद ने राजनांदगांव में हॉकी खेलने आए हुए थे इस दौरान उन्होंने हॉकी का रोमांच और यहा के बच्चों हॉकी के लिए जुनून सहित बेशर्म की हॉकी से खेलते हुए दिखा।उसके बाद उन्होंने राजनांदगांव को हाकी की नर्सरी से नाम दिया था। विदित हो कि प्रतियोगिता के पहले 3 दिन नॉकआउट पद्धति से खेला गया उसके लिग प्रतियोगिता के नियम के तहत मैच हुए। इस प्रतियोगिता में देश की नामचीत 24 टीमों ने हिस्सा लिया था। जिसमे कई अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अपने खेल का जौहर दिखाया। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 5 लाख विजेता टीम को दिया गया तथा उपविजेता टीम को पुरस्कार 3 लाख 50 और तृतीय पुरस्कार 50 हजार और हॉकी के इतिहास में पहली बार चौथा पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी राजनांदगांव निवासी मृणाल चौबे द्वारा 21 हजार व मोमेन्टो दिया गया।
बाइट- तंकराम वर्मा खेल मंत्री छत्तीसगढ़ शासन

Related Articles

Back to top button