ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़
राज्यपाल रमेन डेका से एयर ऑफिसर कमांडिंग नंदा कुमार बाला ने की मुलाकात

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से बुधवार को लोक भवन में एयर कमोडोर एवं हेडक्वार्टर एंटी नक्सल टास्क फोर्स के एयर ऑफिसर कमांडिंग नंदा कुमार बाला ने सौजन्य भेंट की।
इस दौरान उनके साथ रक्षा सेवाओं के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। इनमें कैप्टन वैभव विशाल, ग्रुप कैप्टन अभिजीत कुमार, कमांडर प्रियांशु, स्क्वाड्रन लीडर अंकिता सिंह, स्क्वाड्रन लीडर विनय पाठक, लेफ्टिनेंट शशांक और लेफ्टिनेंट साई अक्षय शामिल थे।
राजभवन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, यह मुलाकात लोक भवन में हुई। हालांकि, सौजन्य भेंट के दौरान हुई चर्चा के विषयों को लेकर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।





