अपर मुख्य सचिव पहुंचे कटघोरा स्वास्थ्य,केंद्र में सुविधाओं का लिया जायजा

जितेंद्र गुप्ता @कटघोरा। 25 मई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ शनिवार को कटघोरा पहुंचे। औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कटघोरा के स्वास्थ्य, सुरक्षा सहित दी जाने वाली अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने यहां पुरुष वार्ड महिला वार्ड में मरीजों से, मुलाकात किया किचन, कला उद्योग शाखा, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम आदि का अवलोकन किया। स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने पिंगुआ ने चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य परीक्षण की जानकारी ली तथा पंजियों की जांच की।इसके साथ ही उन्होंने डॉक्टरों की उपलब्धता,संबंधी सुविधाओं और दवाओं की उपलब्धता भी देखी। निरीक्षण के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने कहा। परिसर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का भी अवलोकन किया गया। इस दौरान पिंगुआ ने मरीज़ो से बात की, अवलोकन करते हुए उन्होंने वस्तुओं के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए निर्माण प्रक्रिया, प्रशिक्षण एवं विक्रय के बारे में जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Exit mobile version