ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित का निधन, सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री और मधुर स्वर साधिका, छत्तीसगढ़ की बेटी सुलक्षणा पंडित के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सुलक्षणा जी का जीवन संगीत, संस्कृति और संवेदना का अद्भुत संगम था। उनकी कला यात्रा की जड़ें रायगढ़ की उस सांस्कृतिक मिट्टी से जुड़ी थीं, जहाँ संगीत केवल परंपरा नहीं, बल्कि जीवन की धारा है।

रायगढ़ की रामगुड़ी पारा स्थित अशर्फी देवी महिला चिकित्सालय में जन्मी सुलक्षणा जी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पैलेस रोड स्थित शासकीय बालिका विद्यालय से प्राप्त की। उनके पिता श्री प्रताप नारायण पंडित राजा चक्रधर सिंह के दरबार के प्रसिद्ध तबला वादक थे। संगीत उनके परिवार की परंपरा थी, जिसे सुलक्षणा जी ने अपने मधुर स्वरों के माध्यम से आगे बढ़ाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुलक्षणा जी की आवाज़ में इस मिट्टी की सादगी, गहराई और आत्मा की मिठास झलकती थी। उन्होंने भारतीय संगीत जगत में छत्तीसगढ़ का नाम गौरवान्वित किया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

Related Articles

Back to top button