देश में शीतलहर का प्रकोप, हिमाचल-कश्मीर में सबसे ठंडी रात

दिल्ली। देश के कई हिस्सों में कड़ाके की सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। पहाड़ी राज्यों से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते मैदानी राज्यों में घना कोहरा और शीतलहर का असर दिख रहा है।
मध्य प्रदेश के 24 और राजस्थान के 20 जिलों में स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। राज्य के अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।
नौगांव में सोमवार को पारा 1 डिग्री रहा, जबकि राजस्थान के सात शहरों में रात का तापमान 5 डिग्री से नीचे गिर गया। माउंट आबू (सिरोही) में लगातार तीसरे दिन तापमान शून्य पर रहा।
उत्तराखंड का मुनस्यारी क्षेत्र सोमवार को सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान -25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। केदारनाथ में भारी बर्फबारी के बीच तापमान -23 डिग्री पहुंचा।
गंगोत्री में भी -21 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ और पानी की पाइपलाइन जमी। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के ताबो और जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में सोमवार रात साल की सबसे ठंडी रात रही, न्यूनतम तापमान -10 डिग्री के करीब।
जयपुर में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया, जिससे विजिबिलिटी लगभग शून्य रही। पूंछ (जम्मू-कश्मीर) में BRO ने मुगल रोड से बर्फ हटाई।
उत्तरकाशी में तापमान -4 डिग्री तक गिर गया, भागीरथी नदी का पानी जम गया। केदारनाथ में सोमवार को हुई बर्फबारी के बाद तापमान -23°C पहुंचा।
दिल्ली एयरपोर्ट और इंडिगो एयरलाइंस ने कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण यात्रा पर एडवाइजरी जारी की। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ में कोल्ड वेव का अलर्ट है। पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में घना कोहरा अगले दो दिनों तक जारी रहने की संभावना है।
मध्य प्रदेश में भोपाल, विदिशा और बड़वानी समेत कई जिलों में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री से कम रहा। राजस्थान में 18 जिलों में कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी है।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बर्फबारी की संभावना है। बिहार में 30 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट जारी, गयाजी में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज हुआ।





