मछली पकड़ने के दौरान हादसा, करेंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत, 4 गिरफ्तार

चूड़ामणि उपाध्याय@सक्ति। एक युवक को मछली पकड़ना भारी पड़ गया। करेंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सोन नदी मे अवैध रूप से करेंट लगा कर मछली पकड़ने के दौरान यह हादसा हुआ। यह बीती रात की घटना है। 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतक का नाम पितांबर कश्यप 37 वर्ष है। यह मामला सक्ती जिले के हसौद थाना क्षेत्र के गुरूकला की है।

Exit mobile version