छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा
Accident: दर्दनाक हादसा…. एक के बाद एक तीन हाइवा किसान को कुचलकर निकले…क्षत-विक्षत हुआ शव..मार्निग वॉक पर निकला था

जांजगीर-चांपा। जिले में बुधवार को मॉर्निंग वॉक पर निकले बनारी गांव निवासी किसान सैतराम सारथी (65) को हाइवा ने टक्कर मार दी। चेतराम सड़क पर गिरा तो हाइवा उसे कुचलते हुए निकल गई। तभी पीछे से आ रही दो अन्य हाइवा ने भी कुचल दिया। एक के बाद एक तीन हाइवा सैतराम को कुचलते हुए निकल गई। जिससे किसान शव टुकड़े-टुकड़े होकर सड़क पर बिखर गया।
आसपास के लोगों ने देखा तो डायल-112 को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस पहुंची और शव को मशक्कत के बाद एकत्र किया। कई जगह पर शव सड़क से चिपक गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। हाइवा का पता लगाया जा रहा है। हादसा जांजगीर थाना क्षेत्र में हुआ है।