रायगढ़
Accident: अनियंत्रित होकर पलटी बस, दूसरे पाली में ड्यूटी करने कंपनी आ रहे थे कर्मचारी, इसी दौरान हुआ हादसा, कई लोग घायल

रायगढ़। (Accident) जिले में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 16 कर्मचारी घायल हुए हैं, जिनमें 4 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। बस इंड्स सिनर्जी उद्योग की है। उद्योग के सामने ही यह घटना हुई।
(Accident) जानकारी के मुताबिक बस में 2 दर्जन से अधिक कर्मचारी सवार थे। दूसरी पाली में सभी कर्मचारी ड्यूटी करने आ रहे थे। (Accident) बस जैसे ही सियारपाली के पास पहुंची, अनियंत्रित होकर गई। जिससे हादसे का शिकार हो गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।