छत्तीसगढ़कोरबा

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, दो की मौत, एक की हालत गंभीर

जितेंद्र गुप्ता@कोरबा। जिले के बांगो थाना क्षेत्र के मदनपुर घाटी के पास अनियंत्रित कार खाई में गिर गई। इस हादसे में कार पर सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

मृतक 35 वर्षीय गणेश प्रजापति, जो मूलतः कोटपटना, श्री नगर, सूरजपुर के निवासी थे। हादसे में उनकी जान चली गई। वहीं, दूसरा मृतक गणेश कोरबा कुसमुंडा के एसईसीएल विभाग के सीएसपी विभाग में कार्यरत था। घायलों में से एक, श्याम लाल प्रजापति की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही बांगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे हुए शवों को बाहर निकालने का काम कर रही है। हादसे की वजह तेज रफ्तार बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button