छत्तीसगढ़रायपुर

भाजपा की हर चुनौती स्वीकार, लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पूरी तरह तैयार…अधिवेशन से पहले केसी वेणुगोपाल का बयान

रायपुर। कांग्रेस अधिवेशन का आज आखिरी दिन है। कृषि, किसान कल्याण, युवा रोजगार, शिक्षा तथा सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण जैसे प्रस्ताव पर आज चर्चा होगी। राजधानी में कांग्रेस के प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल का बयान सामने आया है। रायपुर में आयोजित महाधिवेशन की उन्होंने तारीफ़ की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये सबसे अच्छा महाधिवेशन है। राहुल गांधी और सोनिया गांधी की उपस्थिति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा। 

हमें भाजपा की हर चुनौती स्वीकार है। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पूरी तरह तैयार कांग्रेस के द्वारा लिए गए निर्णय गेम चेंजर साबित होंगे।’

बता दे कि 3 बजे से रायपुर के जोरा मैदान में विशाल जनसभा होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खड़गे,राहुल गांधी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा में करीब दो लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button