बेटे की फिल्म देख भावुक हुए आमिर खान, गाने पर छलके आंसू

मुंबई। मुंबई में आयोजित फिल्म एक दिन के म्यूजिकल इवेंट में आमिर खान का भावुक और हल्का-फुल्का अंदाज दोनों देखने को मिला। यह फिल्म उनके बेटे जुनैद खान और साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी की है, जो 1 मई को रिलीज होने जा रही है।

इवेंट के दौरान आमिर खान बेटे और साई पल्लवी के साथ फिल्म देख रहे थे। इसी बीच एक गाना देखते हुए वे भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े। वे अपनी टी-शर्ट से आंसू पोंछते नजर आए। कुछ देर बाद उन्होंने उसी गाने को गुनगुनाकर माहौल को हल्का भी किया।

इवेंट का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आमिर मंच पर माइक लिए खड़े हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में ‘नेचर्स कॉल’ का इशारा करते हुए कहा, “दो मिनट जाकर आऊं?” इस पर वहां मौजूद लोग हंस पड़े। एक अन्य वीडियो में वे झुककर चुपचाप इवेंट से बाहर जाते भी नजर आए।

इस मौके पर आमिर ने साई पल्लवी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि उनके मुताबिक साई पल्लवी देश की बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। वहीं, इवेंट में आमिर की गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट भी मौजूद थीं, जो जुनैद खान के साथ नजर आईं।

फिल्म एक दिन से साई पल्लवी बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। आमिर खान और मंसूर खान के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म को सुनील पांडे ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु में भी रिलीज होगी।

Exit mobile version