छत्तीसगढ़कांकेर (उत्तर बस्तर)

90 हजार के गांजा के साथ एक युवक गिरफ्तार, मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

कमलेश हिरा@कांकेर। बांदे में 90 हजार के गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। मुखबिर कि सूचना पर यह कार्रवाई हुई। मामला बांदे थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक मोटर साइकिल से दो बोड़ी गांजा सप्लाई कर रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को घेराबंदी कर उसकी तलाशी ली। जिसमे 15 किलो गांजा जप्त किया। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी का नाम सुजीत साहा है। जो ग्राम इरपनार का निवासी है। बांदे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button