जिलेछत्तीसगढ़

तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाइक सवार पति पत्नी को मारी ठोकर, महिला की हालत गंभीर

चूड़ामणि उपाध्याय@सक्ति। सक्ति जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाइक सवार पति पत्नी को ठोकर मार दी। बाइक सरसीवा से अपने घर बड़े रबेली जा रहे थे। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए 112 मदद से जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। महिला की हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार करने के बाद रेफर कर दिया गया है। घटना हसौद थाना क्षेत्र हसौद मिलन चौक की है।

इस खबर पर अपडेट जारी

Related Articles

Back to top button