Uncategorized
IED की चपेट में आकर एक जवान शहीद, CAF में प्रधान आरक्षक के पद पर थे पदस्थ

दंतेश्वर कुमार@बीजापुर। नक्सलियों के लगाए प्रेशर IED की चपेट में आकर एक जवान शहीद हो गया। शहीद जवान राम आशीष यादव CAF में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ थे। बेचापाल नाला के पास ब्लास्ट हुआ। जवान एरिया डॉमिनेशन पर निकले थे। इलाके में सर्चिंग जारी है। SP बीजापुर जितेंद्र यादव ने घटना की पुष्टि की। मामला मिरतूर थाना क्षेत्र का है।