ChhattisgarhStateNews

63 साल की महिला के घर चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा, तीन गिरफ्तार

दुर्ग। जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जयंती नगर में एक 63 वर्षीय महिला शशि उपाध्याय अपने घर पर वर्षों से सेक्स रैकेट चला रही थी। महिला रायगढ़, कोरबा और अन्य जिलों से लड़कियों को बुलाती थी और उनके फोटो ग्राहकों को व्हाट्सएप के जरिए भेजती थी। इसके बाद फोन पर पैसों की डील कर अपने घर बुलाकर जिस्मफरोशी का धंधा चला रही थी।

सूचना मिलने पर पुलिस ने एक जवान को ग्राहक बनाकर भेजा। महिला ने फोटो भेजने के बाद उसे अपने मकान बुलाया और एक कमरे में भेजा जहां लड़की मौजूद थी। जवान के इशारे पर एएसपी पद्मश्री तंवर के नेतृत्व में छापेमारी की गई। कमरे से दो युवक और एक युवती को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। मौके से बड़ी संख्या में कंडोम, आपत्तिजनक वस्तुएं, नगद 1000, और मोबाइल फोन जब्त किया गया।

एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार, जिन लड़कियों को इस कार्य के लिए बुलाया गया था, उन्हें छोड़ दिया गया है। जबकि मुख्य आरोपी शशि उपाध्याय और दो ग्राहक जसप्रीत सिंह (33 वर्ष, संतराबाड़ी, दुर्ग) और लखन सिंह (32 वर्ष, जयंती नगर) को मौके से गिरफ्तार कर पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

जांच में सामने आया है कि शशि उपाध्याय लंबे समय से इस धंधे को अपने घर से चला रही थी। वह लड़कियों को शहर के बाहर से बुलाकर ग्राहकों से डील करती थी और अपने घर को ही अड्डा बना रखा था। यह इलाका रिहायशी है, जिससे स्थानीय लोग भी परेशान थे, लेकिन किसी ने खुलकर शिकायत नहीं की। पुलिस ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। शशि उपाध्याय से पूछताछ में और नाम सामने आने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button