देश - विदेश

मालगाड़ी पर चढ़ा एक शख्स, हाई वोल्टेज करंट की तार से हुआ टच, पलक झपकते ही आग का गोला बनकर गिरा नीचे

ओडिशा: रायगड़ा रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। मालगाड़ी पर चढ़ा एक शख्स हाई वोल्टेज करंट की तार से टच हो गया और पलक झपकते आग का गोला बनकर नीचे गिर गया। झुलसने की वजह से इलाज के दौरान शख्स की मौत हो गई। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी सहम जाएंगे। घटना मंगलवार सुबह की है।

शख्स करंट लगने से अपनी जान गंवा बैठा। मृतक की पहचान नरसिंह कांडा के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 55 साल बताई जा रही है, जो ओडिशा के नुआपाड़ा जिले के बदनाला गांव के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, नरसिंह कांडा अपने परिवार के साथ सिकंदरपुर में मजदूरी का काम करने गए थे। स्वास्थ्य में गिरावट आने के कारण उन्होंने घर लौटने का फैसला किया था।

मंगलवार सुबह करीब 10 बजे नरसिंह, प्लेटफार्म नंबर- 5 पर एक मालवाहन ट्रेन की बोगी पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान कुछ लोगों ने उन्हें चेतावनी भी दी, लेकिन उन्होंने अपनी कोशिश जारी रखी। नरसिंह जैसे मालगाड़ी की खुली बोगी पर चढ़े तो उनका हाथ ऊपर उठ गया और वह 11KV की एक जिंदा तार से टकरा गए, जिससे उन्हें जबरदस्त करंट लग गया। इसकी वजह से उन्हें गंभीर जलन और चोटें आईं। वह मालगाड़ी की बोगी के नीचे गिर गए।

Related Articles

Back to top button