देश - विदेश

स्थानीय राहगीर ने नीले रंग के प्लास्टिक बैग में देखा कुछ ऐसा…मौके पर मचा हड़कंप

मैसूर। कर्नाटक के मैसूर में 9 जिलेटिन रॉड मिलने से हड़कंप मच गया। एक व्यक्ति ने इन छड़ों को देखा और पुलिस को इस बारे में सूचित किया। बम निरोधक दस्ते को तुरंत मौके पर भेजा गया। इसके बाद पूरी सामग्री बरामद की गई। हालांकि, पुलिस का कहना है कि इसमें चिंता की कोई बात नहीं है। स्थानीय लोग सुअर मारने के लिए इन चीजों का इस्तेमाल करते हैं और यह किसी व्यक्ति से छूट गई होगी। मामला मैसूरु के नरसीपुरा का है। यहां फ्रेंड्स गेट होटल के पास बम निरोधक दस्ते ने नौ जिलेटिन की छड़ें और एक देसी बम बरामद किया है। एक स्थानीय राहगीर ने नीले रंग के प्लास्टिक बैग में ये सामग्री देखी और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ते को तुरंत मौके पर भेजा गया।

क्या है जिलेटिन रॉड ?

जिलेटिन नाइट्रोसेल्यूलोज या गन कॉटन है, जिसे नाइट्रोग्लिसरीन या नाइट्रोग्लायकोल में तोड़कर इसमें लकड़ी की लुगदी या शोरा मिलाया जाता है। यह धीरे-धीरे जलता है, लेकिन डेटोनेटर्स के साथ आने पर भयंकर विस्फोट करता है। यह काफी सस्ता विस्फोटक पदार्थ है। जिलेटिन रॉड का उपयोग खदानों और कुएं की खुदाई में किया जाता है। यह काफी खतरनाक होता है और हादसे की आशंका को टालने के लिए इसे बालू की बोरी में रखा जाता है। ऐसे में विस्फोट होने पर भी यह किसी इंसान को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाता।ॉ

Related Articles

Back to top button