छत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़ में ढहा कच्चा मकान, मलबे में दबकर महिला की मौत, खाना बनाते वक्त हुआ हादसा

नितिन@रायगढ़। जिले के तमनार थाना क्षेत्र से सोमवार को एक दुखद घटना सामने आई है। बारिश की वजह से कच्चा मकान ढहने से एक महिला की मलबे में दबकर मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। मामला ग्राम पंचायत कसडोल के आश्रित ग्राम कोदईडिपा का है।

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह 5 बजे महिला घर पर खाना बना रही थी,तभी अचानक मिट्टी के घर की दीवार एकाएक ढहने लगी। मृतिका कुछ समझ पाती उससे पहले वह मलबे में दब गई,इस दर्दनाक घटना में मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। मृतिका का नाम गुरुवारी धनवार पति सुखलाल धनवार उम्र करीबन 44 वर्ष बताया जा रहा है। मामले की जानकारी तमनार पुलिस को दी गई है, फिलहाल पुलिस घटनास्थल पहुंच कर मामले की तस्दीक में जुटी है।]

Related Articles

Back to top button