ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

अन्नदाताओं को बड़ी सौगात: छत्तीसगढ़ के 24 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 498.83 करोड़; PM मोदी ने जारी की 22वीं किस्त

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को असम के गुवाहाटी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की 22वीं किस्त जारी कर दी है।

इस योजना के तहत देशभर के 9 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में कुल 18,640 करोड़ रुपये की राशि सीधे हस्तांतरित (DBT) की गई। इस बड़ी सौगात में छत्तीसगढ़ के 24 लाख 71 हजार किसानों के खातों में 498.83 करोड़ रुपये की राशि अंतरित हुई है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा- ‘किसान हितैषी है डबल इंजन सरकार’

राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित ‘PM किसान उत्सव दिवस’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिरकत की। किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही अन्नदाताओं की समृद्धि के द्वार खुल गए हैं।

छत्तीसगढ़ के किसानों को अब तक इस योजना के माध्यम से 11,283 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मिल चुकी है। सरकार ने सबसे पहले 13 लाख किसानों को 3,716 करोड़ रुपये का बकाया बोनस दिया। मुख्यमंत्री साय ने गर्व के साथ बताया कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जहां 3100 प्रति क्विंटल: की दर से धान का भुगतान किया जा रहा है। 21 क्विंटल प्रति एकड़ की मान से खरीदी की जा रही है।

किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार ने बजट में कई बड़े प्रावधान किए हैं। कृषि पंपों के लिए मुफ्त बिजली हेतु 5,500 करोड़ और 10 हजार करोड़ की नई सिंचाई परियोजनाएं शुरू की गई हैं। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने किसानों से मक्का, कोदो-कुटकी और रागी जैसी वैकल्पिक फसलों की ओर भी रुख करने की अपील की।

Related Articles

Back to top button