Chhattisgarhछत्तीसगढ़

धमतरी को 465 करोड़ की सौगात: CM विष्णुदेव साय ने 102 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

धमतरी। धमतरी में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायव ने जिले को 465 करोड़ रुपये के 102 विकास कार्यों की बड़ी सौगात दी।

मुख्यमंत्री ने 423.52 करोड़ रुपये की लागत से 52 कार्यों का भूमिपूजन और 41.50 करोड़ रुपये से अधिक के 50 कार्यों का लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं के जरिए सड़क, पेयजल, नगरीय अधोसंरचना और जनसुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और संवेदनशील प्रशासन का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है।

1 मई से 10 जून तक चल रहे इस अभियान के तहत गांव-गांव में शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है, जिससे हजारों लोगों को राहत मिली है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीब परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए लगातार काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है, जबकि महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। उन्होंने अंबेडकर चौक से रूद्री चौक तक फोरलेन सड़क निर्माण, धमतरी में पेयजल के लिए इंटेकवेल निर्माण और रानी दुर्गावती चौक से बिलाईमाता मंदिर तक गौरवपथ निर्माण की घोषणा की। साथ ही कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुरूद भवन और पीएमश्री स्वामी आत्मानंद स्कूल के लिए राशि स्वीकृत करने की बात कही।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया और हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड तथा प्रधानमंत्री आवास योजना की चाबी सौंपकर लाभान्वित किया। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button