सरगुजा-अंबिकापुरछत्तीसगढ़

Ambikapur:अधिकारियों पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के सामने लगाई शिकायतों की झड़ी

शिव शंकर साहनी@अंबिकापुर। अंबिकापुर विधायक व छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव इन दिनों अपने विधानसभा अंबिकापुर के दौरे पर हैं,, इस दौरान सिंह देव ने अंबिकापुर विधानसभा के ग्राम पंचायत सपना और लखनपुर क्षेत्र के ग्राम सिरकोतगा पहुंच लोगों से रूबरू हुए,, ग्रामीणों से सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की सिंहदेव ने जानकारी ली साथ ही ग्रामीणों की समस्या सुनी, और अधिकारियों को तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए….

दरअसल अंबिकापुर विधायक टीएस सिंह देव आज लंबे अरसे के बाद अंबिकापुर पहुंचे थे,, जहां उन्होंने अंबिकापुर के सर्किट हाउस में राजीव गांधी भूमिहीन न्याय योजना के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने विधानसभा क्षेत्र के  कई गांव के दौरे पर निकल ग्रामीणों के बीच पहुंचे और लोगों से रूबरू हुए,, हालांकि इस दौरान ग्रामीणों में काफी नाराजगी भी देखने को मिली,, ग्रामीणों ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के सामने अधिकारियों पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए शिकायतों की झड़ी लगा दी,,, हालांकि कुछ मामलों में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने तत्काल फैसला लेते हुए निराकरण करने के आदेश दिए,, इस दौरान ग्रामीणों  शोचालय रोड पानी जैसी मूलभूत समस्या को सिंहदेव के सामने रखा।

हालांकि सिंह देव के इस जन चौपाल कार्यक्रम के तहत कई लोगों को राहत भी मिली,, इसमें प्रमुख रूप से बात करें तो 1 विकलांग को शौचालय की व्यवस्था करने के लिए तत्काल अधिकारियों को निर्देशित किया गया,, वही पैसे की कमी के कारण एनीमिया जैसे बीमारी से जूझ रहे बालक के इलाज के लिए परिवार के सदस्य को तत्काल मुख्यमंत्री सहायता कोष से 2लाख11 हजार रुपए से अधिक की राशि तत्काल मुहैया कराया,, जिससे अब बालक का उपचार हो सकेगा।

ग्राम पंचायत कोरजा लंबे समय के बाद ग्रामीणों के बीच पहुंचे अंबिकापुर विधायक को कई सवालों के जवाब भी देने पड़े,, इस दौरान ग्रामीण प्रशासनिक व्यवस्था से काफी नाराज थे,, और छोटे-छोटे मूलभूत सुविधा वाले काम नहीं होने का आरोप लगाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की,,, सिंह देव ने ग्रामीणों की समस्या को सुनते हुए सीधे-सीधे अधिकारियों को तो कुछ नहीं कहा लेकिन इशारों इशारों में कई बातें कह दी।

बहरहाल लंबे समय तक सिंह देव अपने विधानसभा क्षेत्र अंबिकापुर से दूर रहे हैं,, इस दौरान क्षेत्र के ग्रामीणों में प्रशासनिक व्यवस्था के साथ साथ मूलभूत सुविधाओं को लेकर काफी आक्रोश देखने को मिला है,, हालांकि इस दौरान तत्काल कुछ ऐसे भी फैसले हुए जिसस कुछ ग्रामीणों के बड़ी परेशानियां दूर हो गई,,अब ऐसे में देखना होगा कि प्रशासनिक व्यवस्था और ग्रामीणों के बीच अंबिकापुर विधायक टीएस सिंह देव क तालमेल बना पाते हैं,, या ग्रामीणों में प्रशासनिक अधिकारियों को लेकर यूं ही नाराजगी बनी रहेगी।

Related Articles

Back to top button