Pakistan की हिमाकत, अरब सागर में मछली पकड़ने गए मछुआरे को मारी गोली, मौत

नई दिल्ली। (Pakistan) पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी (PMSA) के कर्मियों ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा के पास भारतीय बोट को निशाना बनाया है. पाकिस्तान की गोलीबारी में महाराष्ट्र के एक मछुआरे की मौत गई, जबकि दूसरा घायल हो गया है। घटना शनिवार को करीब 4 बजे हुई।
देवभूमिक द्वारका के एसपी सुनिल जोशी ने कहा, ” मछुआरा महाराष्ट्र के ठाणे का है. मछली पकड़ने वाली नाव ‘जलपरी’ पर सवार था. (Pakistan) PMSA कर्मियों की गोलीबारी में मारा गया। उन्होंने बताया कि नाव पर क्रू के 7 सदस्य मौजूद थे, जिसमें से एक को मामूली चोट आई है।
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
(32) वर्षीय मृतक मछुआरे श्रीधर रमेश छामरे के शव को रविवार को ओखा पोर्ट पर लाया गया। पोरबंदर नवी बंदर पुलिस की ओर से एफआईआर दर्ज की जा रही है। (Pakistan) अरब सागर में गुजरात में 12 नौटिकल माइल्स तक की सीमा में होने वाली घटना इसके क्षेत्राधिकार में आती है।
Dantewada: एनएमडीसी के दो कर्मचारियों नदी में डूबे, पिकनिक मनाने गए थे इंद्रावती नदी, तलाश जारी
जलपरी नाव पर सवार थे 7 सदस्य़
जोशी ने बताया कि चामरे जलपरी नाव पर सवार होकर सात सदस्यों के साथ 25 अक्टूबर को ओखा से निकले थे। इनमें से 5 गुजरात के थे और 2 महाराष्ट्र से। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।