StateNewsदेश - विदेश

सांसद निवास में लगी आग, दमकल टीम जुटी रेस्क्यू में

दिल्ली। भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर बुधवार सुबह आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

आग लगने की खबर मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग सीमित क्षेत्र में लगी थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई के कारण आग आसपास के हिस्सों में फैलने से पहले ही बुझा दी गई।

अधिकारियों के मुताबिक, घटना के समय आवास में मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

दिल्ली पुलिस और फायर विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आवास की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। आग बुझाने के बाद स्थिति पूरी तरह सामान्य बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button