Chhattisgarh
डेयरी में चल रहा था नकली पनीर बनाने का कारखाना, खाद्य विभाग ने छापा मारकर 150 किलो पनीर जब्त किया

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जिसमे नकली पनीर बनाने वाली डेयरी का भांडा फोड़ा गया है। शाम के समय प्रशासन की टीम ने यहां छापा मारा था। छापे मारी में प्रशासन ने लगभग 150 किलो नकली पनीर जब्त किया है।
जानकारी के अनुसार, यह मामला बिशुनपुर खुर्द स्थित सागर डेयरी का है। अंबिकापुर में लंबे समय से नकली पनीर और खोवा बनाने का अवैध कारोबार चल रहा है। नकली पनीर बनाने की प्रशासन को शिकायत मिली थी। जिसके बाद प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की।