ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के 18 जिलों में शीतलहर का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए दुर्ग, बिलासपुर और रायपुर संभाग के जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार, तापमान में अगले 24 घंटे में 2-3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। हालांकि, 48 घंटे बाद मौसम में बदलाव आएगा और तापमान 2-4 डिग्री बढ़ने की संभावना है, जिससे ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है।

दिसंबर की शुरुआत होते ही राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई है। अंबिकापुर में रात का तापमान 4-6°C, रायपुर में 12-13°C और दुर्ग में 9-11°C के आसपास दर्ज किया गया। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही क्षेत्र में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पेंड्रा में न्यूनतम तापमान 7°C पहुंच गया है, जबकि मैनपाट में रात का पारा 4°C से नीचे चला गया और वहां ओस की बूंदें जमकर बर्फ बनने लगी हैं।

पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान 29.6°C दुर्ग में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.2°C अंबिकापुर में दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने लोगों को शीतलहर से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

Related Articles

Back to top button