यात्रियों से भरी बस ट्रक से टकराई, कई यात्री घायल

दुर्गा प्रसाद सेन@बेमेतरा। यात्रियों से भरी बस ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में कई यात्री घायल हो कई। जिन्हें नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नांदघाट में भर्ती कराया गया है। वहीं गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को मुंगेली रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि बस मुंगेली से नांदघाट जा रही थी, तभी स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में गैस सिलेंडर से भरी ट्रक में जा घुसी। घटना नांदघाट थाना क्षेत्र की है।

Exit mobile version