ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

कृष्ण राम महापात्र बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस, राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ

रायपुर। न्यायाधिपति कृष्ण राम महापात्र ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली। राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम् में आयोजित समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल ने मुख्य न्यायाधीश महापात्र को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

शपथ ग्रहण से पहले मुख्य सचिव विकास शील ने राष्ट्रपति की ओर से जारी वारंट का वाचन किया। इसके बाद राज्यपाल ने मुख्य न्यायाधीश कृष्ण राम महापात्र को राष्ट्रपति द्वारा जारी मूल वारंट की प्रति सौंपी।

ओडिशा हाईकोर्ट में वरिष्ठ जज रह चुके हैं

मुख्य न्यायाधीश कृष्ण राम महापात्र इससे पहले ओडिशा हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे। अब उन्हें छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें मुख्य न्यायाधीश होंगे।

समारोह में CM समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री तोखन साहू सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, विधायक सुनील सोनी और अनुज शर्मा भी समारोह में शामिल हुए।

मुख्य न्यायाधीश महापात्र की धर्मपत्नी अनिता महापात्र समेत छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के न्यायाधीशगण भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

वरिष्ठ अधिकारी और हाईकोर्ट के अधिवक्ता भी रहे मौजूद

समारोह में अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, गृह विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, राज्यपाल के सचिव डॉ. सीआर प्रसन्ना, महाधिवक्ता विवेक शर्मा और हाईकोर्ट बिलासपुर के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव समेत शासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं ने भी समारोह में हिस्सा लिया।

Related Articles

Back to top button