छत्तीसगढ़ में 24 IFS अधिकारियों का ट्रांसफर, गणवीर धम्मशील बने वन विभाग के विशेष सचिव, कई जिलों के DCF-CCF बदले

रायपुर। छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य शासन ने 24 IFS अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाओं के आदेश जारी किए हैं।
इसके तहत कई वनमंडलों के वन संरक्षकों और उप वन संरक्षकों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। अधिकारियों को अलग-अलग वनमंडलों और विभागीय संस्थानों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी आदेश के अनुसार गणवीर धम्मशील को वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। वहीं उत्तम कुमार गुप्ता को इंद्रावती टाइगर रिजर्व का प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (CCF) नियुक्त किया गया है।
तबादला सूची में दुलेश्वर प्रसाद साहू को मनेन्द्रगढ़ वनमंडल की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं पंकज राजपूत को रायपुर का नया वन उप संरक्षक (DCF) बनाया गया है। इसके अलावा प्रभाकर खलखो को सरगुजा कार्य आयोजना वनमंडल का प्रभारी वन संरक्षक बनाया गया है।
वन विभाग में हुए इस फेरबदल को प्रशासनिक कामकाज को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई पदस्थापना के बाद अधिकारियों के सामने वन संरक्षण, वन्यजीव प्रबंधन और विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जिम्मेदारी होगी।
तबादले के बाद संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर नवीन पदस्थापना वाले स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में कई जिलों के वन अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं, जिससे वनमंडलों के प्रशासनिक कामकाज में भी बदलाव देखने को मिलेगा।
वन विभाग में हुए इस बड़े फेरबदल के बाद अब नई पदस्थापना वाले अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में वन संरक्षण और विभागीय गतिविधियों की कमान संभालेंगे।





