IPL 2026: दिल्ली की उम्मीदें बरकरार, गुजरात-हैदराबाद के बीच टॉप की जंग

दिल्ली। आईपीएसल में प्लेऑफ की रेस बेहद रोमांचक हो गई है। सोमवार को दिल्ली केपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हराकर अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा।
इस जीत के बाद दिल्ली 10 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं पंजाब लगातार चौथी हार के बावजूद चौथे नंबर पर कायम है, लेकिन टीम को प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए बचे 3 मैचों में कम से कम 2 जीतने होंगे।
आज गुजरात और सनराइज हैदराबाद के बीच बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के 11 मैचों में 14-14 अंक हैं। इस मैच की विजेता टीम पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच जाएगी।
फिलहाल रॉयल चैल्जर्स, हैदराबाद, गुजरात और पंजाब टॉप-4 में हैं, जबकि मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं।
दिल्ली को अब अपने बचे दोनों मुकाबले राजस्थान और कोलकाता के खिलाफ बड़े अंतर से जीतने होंगे। साथ ही उसे दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा। दूसरी ओर गुजरात अगर आज जीत जाती है तो उसकी प्लेऑफ की राह लगभग तय हो जाएगी।
ऑरेंज कैप की रेस में केएल राहुल दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके 12 मैचों में 477 रन हो गए हैं। वहीं पर्पल कैप फिलहाल भुवनेश्वर कुमार के पास है, जिन्होंने 21 विकेट लिए हैं। अब लीग चरण के आखिरी मुकाबलों में हर जीत और हार प्लेऑफ की तस्वीर बदल सकती है।



