StateNewsदेश - विदेश

AIADMK में बगावत, विजय की TVK को 30 विधायकों का समर्थन

दिल्ली। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर सामने आया है। विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद AIADMK अब दो गुटों में बंटती नजर आ रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता सीवी सनमुगम ने मंगलवार को आधिकारिक तौर पर मुख्यमंत्री विजय की पार्टी टीवीके को समर्थन देने का ऐलान कर दिया। दावा किया जा रहा है कि उनके साथ करीब 30 विधायक भी TVK सरकार के समर्थन में आ गए हैं।

षणमुगम ने कहा कि जनता ने इस बार विजय के नेतृत्व पर भरोसा जताया है और उसी जनादेश का सम्मान करते हुए उनका गुट TVK सरकार को समर्थन दे रहा है। उन्होंने साफ कहा कि अगर AIADMK, DMK के साथ जाती तो पार्टी का अस्तित्व ही खत्म हो जाता।

2026 विधानसभा चुनाव में AIADMK सिर्फ 47 सीटों पर सिमट गई। इसके बाद पार्टी के भीतर नेतृत्व को लेकर असंतोष खुलकर सामने आने लगा। विधानसभा के पहले सत्र में ही दोनों गुटों के बीच मतभेद दिखाई दिए। पूर्व नेता ने भी माना कि पार्टी में फूट पड़ चुकी है और कई विधायक नेतृत्व परिवर्तन चाहते हैं।

AIADMK के संकट की कई वजहें बताई जा रही हैं। लगातार चुनावी हार, बीजेपी से बिगड़े रिश्ते और टिकट बंटवारे को लेकर असंतोष ने पार्टी को कमजोर किया। बागी नेताओं का आरोप है कि 2026 चुनाव में बीजेपी को जानबूझकर कमजोर सीटें दी गईं।

गौरतलब है कि अभिनेता से नेता बने विजय ने 10 मई को तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। 59 साल बाद राज्य में DMK और AIADMK के अलावा किसी तीसरी पार्टी की सरकार बनी है।

Related Articles

Back to top button