ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

रायपुर में सड़क हादसा, पति-पत्नी समेत तीन की मौत

रायपुर। रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बरौदा-भुरकुनी के बीच हुए भीषण सड़क हादसे में साइकिल सवार पति-पत्नी और बाइक चालक की मौत हो गई।

तीनों ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। मृतकों की शिनाख्त टेकारी निवासी भोजराज विश्वकर्मी,प्यारी बाई विश्वकर्मा और मांढर निवासी शुभम यादव के रूप में हुई है।

विधानसभा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टेकारी निवासी भोजराम विश्वकर्मा और उनकी पत्नी प्यारी बाई विश्वकर्मा साइकिल से भुरकुनी की तरफ जा रहे थे। तेज रफ्तार गाड़ी चलाकर पीछे आ रहे बाइक सवार शुभम यादव ने उनकी साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे में सभी लोग सड़क में गिर गए। हादसे में चोटिल होने और खून बहने के कारण भोजराज विश्वकर्मी,प्यारी बाई विश्वकर्मा और शुभम यादव की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है और परिजनों को जानकारी भेजी है।

Related Articles

Back to top button