सावन का दूसरा सोमवार: शिवालयों में भक्तों की भीड़, बाबा महाकाल से लेकर विश्वनाथ तक उमड़ी आस्था

दिल्ली। आज सावन का दूसरा सोमवार है। शिव मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारे हैं। मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के पट रात 2.30 बजे खोले गए। सुबह भस्म आरती की गई।
मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के पट रात 2.30 बजे खोले गए। सुबह भस्म आरती की गई।उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के पट तड़के 2.30 बजे खोले गए और भस्म आरती के साथ दिन की शुरुआत हुई। वहीं, काशी विश्वनाथ मंदिर में सुबह 3 बजे कपाट खुलने के बाद 4 बजे बाबा की मंगला आरती हुई, जिसमें उन्हें स्वर्ण मुकुट और राम नाम की माला पहनाई गई।
काशी में बाबा के दर्शन के लिए भक्तों की 5 किलोमीटर लंबी कतारें लगी रहीं। अब तक 1.5 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। मंदिर प्रशासन द्वारा फूल बरसाकर भक्तों का स्वागत किया गया। झारखंड के बाबा बैद्यनाथ धाम में करीब 5 लाख श्रद्धालु पहुंचे। रातभर लाइन में लगे कांवड़िए थककर बैठते दिखे।
हरिद्वार से गंगाजल लाने वाले कांवड़ियों की संख्या 3 करोड़ पार कर गई है। लखीमपुर में उनके लिए फाइव स्टार जैसी सुविधाओं वाला कैंप लगाया गया है। पचमढ़ी के पद्मशेष महादेव मंदिर में श्रद्धालु 21 किलोमीटर लंबी दुर्गम पैदल यात्रा कर दर्शन कर रहे हैं। देश के अन्य हिस्सों जैसे जयपुर, गोरखपुर, अयोध्या, भुवनेश्वर और गुवाहाटी के शिव मंदिरों में भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। पूरा देश भोलेनाथ की भक्ति में मग्न नजर आया।