ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़
सीएम साय से स्वामी कैलाशनंद गिरी जी महाराज ने की मुलाकात

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज निरंजन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशनंद गिरी जी महाराज ने सौजन्य मुलाकात की।
मुख्यमंत्री ने स्वामी कैलाशनंद गिरी जी महाराज से विभिन्न आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की और उनका आशीर्वाद लिया। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा, वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैंकरा, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।