Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़कबीर धाम(कवर्धा)जिले

जिले में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो की मौत

कबीरधाम। जिले में रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे- 30 पर हुए भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे रायपुर रेफर कर दिया गया है। घटना पिपरिया थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक घटना रात एक बजे के करीब की बताई जा रही है। वही मृतक का नाम अग्रदास उम्र 24 निवासी ग्राम मडमढ़ा व अक्षय दास मानिकपुरी उम्र 27 ग्राम खरिया खडोदा है। ये तीनों एक ही बाइक में थे, जो कवर्धा की ओर आ रहे रहे थे। इसी दौरान रात एक बजे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और फरार हो गया है। इस मामले में पिपरिया थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button