छत्तीसगढ़राजनीति

जयराम दुबे को भाजपा के बड़े नेता संरक्षण दे रहे: कांग्रेस

रायपुर. भाजपा के प्रेस कांफ्रेंस के बाद कांग्रेस संचार विभाग ने प्रेसवार्ता ली. कांग्रेस संचार अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला का बयान सामने आया है।
चिचोला बॉर्डर से गुजरी एक संदिग्ध कार में जय सियाराम लिखा था। जांच में पता चला कार में भाजपा कार्यकर्ता जयराम दुबे थे। कार में शराब की बोतले मिली। भाजपा कार्यकर्ता शराब तस्करी करते पकड़ा गया। एक शराब तस्कर को बचाने भाजपा के नेता जुट गए। शराब तस्कर को बचाने भाजपा के नेता प्रेसवार्ता कर रहे हैं। शराब तस्कर को आरटीआई एक्सविस्ट बताया जा रहा है। जयराम दुबे को भाजपा के बड़े नेता संरक्षण दे रहे हैं। पूर्व में भी कई भाजपा के कार्यकर्ता शराब तस्करी में पकड़े गए।

कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि मामला सामने आने के बाद जयराम को भाजपा से निलंबित करना था
जयराम दुबे के साथ डॉ. रमन सिंह, नारायण चंदेल की मिलीभगत है क्या ? नहीं है तो इस मामले में भाजपा कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है ?

Related Articles

Back to top button