छत्तीसगढ़कांकेर (उत्तर बस्तर)

अवकाश के दिन भी पंडाल में जुटे कर्मचारी, अपनी बात अपनों के साथ से व्यक्त की भावना

विनोद साहू@कांकेर. छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के तत्वाधान में दो सूत्रीय मांग के लिए चल रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल में सातवे दिन जिला मुख्यालय कांकेर में रविवार को अवकाश के दिन भी अधिकारी कर्मचारी पंडाल पर पहुंचे। जिला मुख्यालय में उपस्थित कर्मचारियों ने अपनी बात अपनो के साथ कार्यक्रम में बारी बारी से अपनी भावनाओ को मंच से व्यक्त किया। सात दिन होने के उपरांत भी शासन द्वारा कोई सार्थक प्रतिक्रिया नहीं आने से सभी ने अपना आक्रोश व्यक्त किया। जिला संयोजक प्रमोद तिवारी ने बताया कि अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान प्रतिदिन नित नए कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। छुट्टी और त्यौहार का माहोल होने के बाद भी कर्मचारियों की उपस्थिति पंडाल में उत्साहजनक है।

इसके पूर्व शनिवार को फेडरेशन के पदाधिकारियों द्वारा जिला संयोजक प्रमोद तिवारी के नेतृत्व में संसदीय सचिव एवं विधायक विधानसभा क्षेत्र कांकेर श्री शिशुपाल शोरी और छत्तीसगढ़ राज्य अनूसूचित जनजाति आयोग के सदस्य नितिन पोटाई के माध्यम से अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा, उसके बाद छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्योहार पोला के उपलक्ष्य में मंच में विधि पूर्वक पूजा अर्चना कर शनिवार के कार्यक्रम शुरू किया गया। उसके बाद प्रांतीय पर्यवेक्षक के रूप में कांकेर पहुंचे मनीष ठाकुर प्रांताध्यक्ष वाहन चालक यांत्रिकी कर्मचारी संघ ने सभा को संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button