DGCA ने SpiceJet विमान हादसे के दिए जांच के आदेश

नई दिल्ली। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने उस घटना की जांच के आदेश दिए हैं, जिसमें मुंबई-दुर्गापुर स्पाइसजेट की उड़ान में रविवार को उतरने के दौरान विमान के तूफान में फंसने से कई यात्री घायल हो गए थे।
उड़ान SG-945, आखिरकार पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में अपने गंतव्य, काजी नजरूल इस्लाम हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतरने में सफल रही।
इस घटना में कम से कम 40 यात्रियों को चोटें आईं, जिनमें से 11 गंभीर रूप से घायल हो गए। बाकी को मामूली चोट आई हैं, जिन्हें इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। इनमें से ज्यादातर के सिर में चोट आई है। अस्पताल के अधिकारियों ने कहा कि 10 यात्रियों की हालत गंभीर है लेकिन वे खतरे से बाहर हैं।
उतरते समय विमान को विक्षोभ का सामना करना पड़ा, जिसके परिणामस्वरूप चोटें आईं। घटना पर खेद व्यक्त करते हुए, स्पाइसजेट ने कहा: “दुर्गापुर पहुंचने पर तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की गई। यह एक आपातकालीन लैंडिंग नहीं थी क्योंकि विमान अंडाल हवाई अड्डे पर उतरने वाला था। यह समस्या स्थानीय रूप से नॉरवेस्टर द्वारा हवाई अशांति के कारण हुई थी। जो कि काल वैशाखी तूफान में फस गया।