रायगढ़
Accident: बारातियों से भरी वैन ट्रक से टकराई, दुल्हा-दुल्हन समेत 6 लोग घायल, ओड़िसा से शादी कर पुसौर लौट रहे थे, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती

रायगढ़। जिले में बारातियों से भरी वैन एक ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में दुल्हा-दुल्हन समेत 6 लोग घायल हो गए हैं। हादसा बीती रात की बताई जा रही है। घायलों को उपचार के लिए पुसौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक बाराती ओड़िसा से शादी कर पुसौर लौट रहे थे। इसी दौरान बारातियों से भरी वैन ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत 6 लोग घायल हो गए। ये घटना सरिया थाना क्षेत्र के सूरजगढ़ पुल के पास की बताई जा रही है।
हादसे की खबर पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए पुसौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।