Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
क्राईम

BJP नेता समेत 4 युवक गिरफ्तार, झगड़ा कर रहे युवकों ने सिपाही को मारा चाकू, हालत गंभीर, 2 आरोपी फरार

निल गुप्ता@दुर्ग। जिले के स्मृति नगर थाने की हैं, जहां पुलिस ने पेट्रोलिंग पर निकले एक सिपाही पर झगड़ा कर रहे युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। पीठ पर चाकू लगने से सिपाही बेसुध होकर गिर गया। उसे तुरंत पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सिपाही की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्मृति नगर पुलिस ने 6 के खिलाफ नामजद व 15-20 अन्य के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 186, 353, 332 और 307 के तहत मामला दर्ज किया है।

सुपेला थाना प्रभारी सुरेश ध्रुव ने बताया कि स्मृति नगर पुलिस चौकी की पेट्रोलिंग पार्टी रविवार देर रात 11 बजे गश्त पर निकली थी। पेट्रोलिंग टीम में चौकी के सिपाही विवेक सिंह, सविंदर सिंह, राधेश्याम चंद्राकर, सुषार, जी लक्ष्मी थे। उन्होंने देखा कि सूर्य मॉल के पास 15-20 लड़के आपस में झगड़ा कर रहे हैं। पेट्रोलिंग टीम के सिपाहियों ने उन्हें वहां भगाया। इसके बाद रात 11.30 बजे फिर से उन्हें सूचना मिली कि वहीं लड़के सूर्या रेसिडेंसी के पास आपस में झगड़ा कर रहे हैं। पेट्रोलिंग टीम के सिपाही वहां पहुंचे और जैसे ही लड़कों को पकड़ने लगे तो उन लोगों ने सिपाहियों पर हमला कर दिया। विवाद के दौरान ही कैंप वन निवासी बीरू सोनकर (25) सिपाही सविंदर के पेट में चाकू से वार किया।

Raipur: हार जीत का दाव लगाते बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष पकड़ाया, साथ ही 9 और युवक गिरफ्तार, पुलिस ने देर रात मारा छापा, 1.5 लाख रुपए और ताश की गड्डियां मिली

इस दौरान सविंदर अपना बचाव करते हुए घूम गया तो चाकू उसकी पीठ पर जा लगा। इसके बाद आरोपी ने चाकू से एक और वार उसकी पीठ पर किया तो सविंदर वहीं गिर गया। पुलिस वाले पर चाकू मारने के बाद सभी लड़के वहां से भाग खड़े हुए। अन्य पुलिस कर्मियों ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सिपाही को चाकू मारने के मामले में भाजपा नेता प्रवीण, एमन राव, बीरू सोनकर, दीपक सिंह, कालू खान और जगदीश गौड़ को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी फरार हैं उनकी पतासाजी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button