दंतेवाडा

Dantewada: 27 लाख रुपए लेकर गायब हुआ फ्लिपकार्ट कर्मचारी, जब मैनेजर ने पैसों के बारे में पूछा, तब देवेंद्र ने बोला – खर्च हो गए पैसे

दंतेवाड़ा। (Dantewada) जिले में फ्लिपकार्ट का एक कर्मचारी कंपनी का 27 लाख रुपए लेकर फरार हो गया। यह पैसा फ्लिपकार्ट से मंगाए ग्राहकों के सामानों की डिलीवरी कर उनसे वसूला हुआ पैसा था। जैसे ही इसकी जानकारी कंपनी के अन्य कर्मचारियों को लगी तत्काल इसकी सूचना पुलिस थाने में की है।

जानकारी के मुताबिक (Dantewada) दुर्ग निवासी देवेंद्र निषाद की पोस्टिंग कुछ महीने पहले कंपनी ने दंतेवाड़ा हब में की थी। पैसों का हिसाब कर कंपनी के खाते में डलवाना उसका काम था।

(Dantewada) अलग-अलग जगहों पर सामान की डिलवरी के लिए लोकल लड़कों को लगाया था. जो कि सामानों की डिलवरी कर ग्राहकों से लगभग 27 लाख से अधिक की राशि वसूल की थी। जिनको खाते में जमा कराना था। लेकिन देवेंद्र ने पैसों को खाते में जमा ना कराके पैसा लेकर रफूचक्कर हो गया।

मैनेजर ने कर्मचारियों को मेल कर मांगी पैसों की जानकारी

काफी दिनों तक खाते में राशि जमा न होने पर मैनेजर अनीश चौबे ने इसकी जानकारी कर्मचारियों को मेल कर मांगी। लेकिन उनको पहले से देवेंद्र पर शक था कि पैसों का गबन उसी ने किया है। एरिया मैनेजर ने पहले देवेंद्र को फोन कर पैसे जमा करने को कहा। देवेंद्र ने पैसे न देने की बात कही और कहा कि मेरे पास से सारे पैसे खर्च हो गए हैं।

अन्य लोगों को फोन पर दी पैसे गबन करने की जानकारी

इसके बाद उन्होंने अन्य लोगों को फोन कर पैसे गबन करने वाले मामले की जानकारी दी। एरिया मैनेजर से बात होने के बाद ही देवेंद्र फरार हो गया। उसने अपना फोन भी बंद कर दिया है। यह पूरा मामला 2 दिन पहले का है, जिसकी जानकारी आज मिली है।

Related Articles

Back to top button