रायगढ़
Raigarh: फैक्ट्री में गिरा सेलो टैंक, चपेट में आने से 1 मजूदर की मौत, 4 घायल, बचाव एवं राहत कार्य जारी

रायगढ़। (Raigarh) खरसिया इलाके में स्काई एलॉयज फैक्ट्री में सेलो टैंक गिरने से एक कर्मचारी की मौत हो गई। वहीं चार अन्य लोग घायल है। हादसे की सूचना पर खरसिया पुलिस मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार रोज की तरह यहां श्रमिक काम कर रहे थे। इसी दौरान सेलो टैंक अचानक गिर गया। जिसकी चपेट में मजदूर आ गए। आधिकारिक तौर पर अभी तक एक मजदूर के मौके पर ही मौत की पुष्टि हो सकी है।
(Raigarh) घटना के बाद से प्लांट में अफरातफरी का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर मलबे में दबे लोगों को निकाला गया। (Raigarh) फ़िलहाल घटना में घायल मजदूरों का इलाज चल रहा है।