छत्तीसगढ़बेमेतरा

बेमेतरा में 1 युवक सहित परिवार के 9 सदस्य फूड पॉइजनिंग के शिकार, सामूहिक रूप से पारिवारिक भोज में हुए थे शामिल, सुबह बिगड़ी तबीयत, इलाज जारी

दुर्गा प्रसाद सेन@बेमेतरा। जिले के चौकी चंदनु अंतर्गत ग्राम खम्हरिया में एक ही परिवार के 9 सदस्य फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए। जिसमें एक 38 वर्षीय युवक व बच्चें शामिल है। जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है।

गौरतलब है कि ग्राम खम्हरिया के एक पटेल (मरार) परिवार में घर के बड़े बुजुर्ग की मृत्यु हुई है। इस शोक कार्यक्रम के चलते परिवार के सभी सदस्यों ने रात्रि में सामूहिक रूप से पारिवारिक भोज किया था। जिसके बाद तड़के सुबह एक के बाद एक परिवार के सदस्यों को पेट दर्द और उल्टी दस्त होने लगा। जिसे परिजनों ने आनन-फानन में 108 की मदद से मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मरीजों का उपचार चल रहा है वही उपचार पश्चात मरीजों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button