छत्तीसगढ़क्राईम

7 वीं की छात्रा से दुष्कर्म: मामी के घर छोड़ने की बात कहकर सुनसान जगह पर ले गया, फिर किया रेप, गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जिले में 7वीं की छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। शनिवार को लड़की स्कूल से लौटी थी। इसके बाद वह शाम को अपनी मामी के घर जा रही थी। तभी पहचान वाला युवक उसे अपनी गाड़ी में बिठाया और सुनसान इलाके में ले जाकर उससे रेप किया है। मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार को लड़की स्कूल से अपनी मामी के घर जा रही थी। तभी वहां आरोपी किशन बंजारे (33) पहुंचा। किशन ने लड़की से पूछा कि तुम कहां जा रही है। इस पर लड़की ने उसे मामी के यहां जाने की बात बताई थी।

बताया गया कि लड़की ने जैसे ही उसे बताया कि वह मामी के यहां जा रही है। किशन उससे जबरदस्ती करने लग गया। कहने लग गया कि मैं तुमको छोड़ दूंगा और अपनी गाड़ी में बिठा लिया। किशन को लड़की भी पहले से जानती थी। इसलिए उसके साथ चली गई। कहा जा रहा है कि आरोपी उसे जहां ले जाना था, उधर नहीं ले गया। आरोपी उसे दूसरे रास्ते की तरफ ले गया। वहां सुनसान इलाके में ले जाकर लड़की से रेप किया और फिर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दिया। फिर लड़की को छोड़कर मौके से भाग निकला था। उधर किसी तरह से लड़की भागकर अपने घर पहुंचीं। तब उसने अपने परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

जिसके बाद मामला थाने पहुंचा है। फिर पुलिस ने आरोपी को उसके ही गांव से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बदमाश है। उसके खिलाफ पहले से ही बलौदा थाने में केस दर्ज है। आरोपी ने भी अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

Related Articles

Back to top button