Corona: राहतभरी खबर! प्रदेश में आज मिले 714 नए मरीज, 14 मरीजों ने तोड़ा दम, 10 से कम हुई एक्टिव मरीजों की संख्या

रायपुर। (Corona) प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच आज राहतभरी खबर सामने आयी है। आज छत्तीसगढ़ में 714 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 827 मरीज स्वस्थ हुए हैं। (Corona) वहीं दूसरी ओर 14 मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 340 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।

(Corona) आज 714 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 लाख 82 हजार 368 हो गई है। वहीं ​अब तक 2 लाख 68 हजार 988 स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या  9 हजार 980 हो गई है।।

Exit mobile version